Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालात में कराया अस्पताल में...

सिपाही ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालात में कराया अस्पताल में भर्ती

विभागीय उत्पीड़न के चलते उठाया कदम

मुंशी और सिपाही के बीच वार्तालाप का ऑडियो वायरल

गोवर्धन। गोवर्धन थाने में विभागीय उत्तपीड़न का शिकार सिपाही ने आत्महत्या का प्रयास किया। सिपाही ने हाथ की नस काट लीं। सिपाही का खून बहने लगा और बेहोश हो गया। घटना से थाने में खलबली मच गई। बेहोश सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें थानाध्यक्ष, दो मुंशी एवं हमराह पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगा हैं। सिपाही और मुंशी के बीच हुई वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही से नोकरी न करने की लिख कर देने की बात कर रहा है।

रिंकू पुत्र राणा सिंह निवासी खानपुर जिला झज्झर हरियाणा 2018 बैच का सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। उसकी पोस्टिंग गोवर्धन थाने में चल रही है। बुधवार को सिपाही रिंकू ने विभागीय उत्तपीड़न के चलते प्राइबेट आवास में हाथ की नस काट कर आत्म हत्या का प्रयास किया। इसके पीछे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुंशी पंकज यादव , मुंशी हेड कांस्टेबल विनोद यादव व हमराह विजेंद्र यादव द्वारा अभद्र व्यवहार करना बताया जा रहा है।

सिपाही और मुंशी के बीच वार्तालाप का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुंशी सिपाही रिंकू से नोकरी न करने की लिख देने जैसी बात कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिपाही को बेहोशी की हालात में मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके हालात चिंता जनक बनी हुुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments