Friday, July 11, 2025
Homeजुर्मदो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल,...

दो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर घायल, कई राउंड चली गोलियां

वृंदावन। नयति पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें कई राउंड फायरिंग हुई। विवाद में शमिल एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। घायल को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि शराब पीकर दो पक्षो में विवाद हो गया था।


नयति पुलिस चौकी के क्षेत्र स्थित कुंज नगर में दो पक्षो में विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। इस विवादर में मनोज पुत्र रमेश के गोली लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। गोली लगते ही दूसरे पक्ष के लोग घटना स्थल से फरार हो गए। मनोज को परिजन निकट के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु का दी है।


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना कि नयति क्षेत्र में दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments