Friday, May 10, 2024
Homeन्यूज़खेलजर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर का निधन, बायर्न म्युनिक ने जताया...

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर का निधन, बायर्न म्युनिक ने जताया शोक

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बायर्न म्यूनिख के स्टार खिलाड़ी ने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। बायर्न के आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई और लिखा, ‘आज बायर्न म्यूनिख शोक में हैं। जर्मनी के चैंपियन और उनके तमाम फैन उनके जाने से दुखी हैं। रविवार सुबह उनका निधन हो गया।’

क्लब ने अपने बयान में लिखा, ‘मुलर ने बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। उन्होंने हमारे क्लब के लिए 607 मैचों में 566 गोल दागे थे। वह आज तक बुदेंसलीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह सात बार सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे। वहीं जर्मनी के लिए उन्होंने 62 मुकाबलों में 68 गोल दागे।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments