Wednesday, May 8, 2024
Homeजुर्ममस्जिद में तिरंगा फहराने पर भड़कने वाले शहर मुफ्ती की तलाश में...

मस्जिद में तिरंगा फहराने पर भड़कने वाले शहर मुफ्ती की तलाश में जुटी पुलिस, केस दर्ज

आगरा। ताजनगरी आगरा में जामा मस्जिद परिसर में फहराए गए राष्ट्रध्वज लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस मुफ्ती ने धमकी भरा ऑडियो भेजा था, उस मामले में पुलिस ने शहर मुफ्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उसकी तलाश शुरु का दी है। शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दुस और उसके बेटे हम्मदुल कुद्दुस के खिलाफ थाना मंटोला में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम और 508 धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को इस्लामिया लोकल एजेंसी के चैयरमेन और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन असफाक सैफी ने जामा मस्जिद परिसर में तिरंगा लहराया था। हालांकि उसी परिसर में मदरसा भी है। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के नारे भी लगाए गए। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो शहर मुफ्ती भड़क गए।

शहर मुफ्ती का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के बाद भारत माता के नारे का वीडियो देख कर शहर मुफ्ती भड़क गए। शहर मुफ्ती ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया और ऑडियो को मुफ्ती के बेटे ने असलम कुरैशी को भेज दिया। ऑडियो में तमाम तरह की धमकी भरा लहजा था और तिरंगा मस्जिद में फहराए जाने और राष्ट्रगान गाने को गैर इस्लामिक बताया था।

आगरा के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ऑडियो मामले में असलम कुरैशी ने थाने में तहरीर दी है। लिहाजा ऑडियो की जांच करने के बाद थाना मंटोला में केस दर्ज करा दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद पूरे मामले की और गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी। इस मामले में जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments