Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedएक्सप्रेस वे हादसा: तेज रफ्तार डबल डेकर बस ईंटों से भरे ट्रॉला...

एक्सप्रेस वे हादसा: तेज रफ्तार डबल डेकर बस ईंटों से भरे ट्रॉला में जा घुसी, 12 यात्री गंभीर घायल

बाजना। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 65 पर एक डबल डेकर बस आगे चल रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉला में घुस गई। बस के तेज गति पर होने पर जबर्दस्त हुई टक्कर होने से 12 यात्री घायल हो गए। बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नौहझील स्थित स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।


सड़क हादसे के बारे में बाजना कट चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे का है। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ईटों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉला से टकरा गई। बस के तेज गति में होने पर टक्कर जबर्दस्त थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर नोएडा जा रही थी।

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों के नाम डॉ. रुचि पत्नी सचिन चौधरी, शाहरुख पुत्र मुन्ना, सलमान पुत्र महबूब अली, भूपेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, प्रीति सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह, कार्तिक पुत्र सुभाष चंद्र, धीरज पुत्र चुन्नी सिंह, अभिषेक पुत्र राधेश्याम, नवीन पुत्र जगदीश कुमार, पुनीत श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार , राधे, हर्षित आदि लोग घायल हैं। पहले घायलों को समीप के नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल के रैफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments