Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामथुरा में नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान,100 से अधिक बंदर...

मथुरा में नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान,100 से अधिक बंदर पकड़े

मथुरा। नगर निगम ने मथुरा के चौबिया पाड़े में बंदर पकड़ो अभियान चलाया है। निगम की टीम ने सौ बंदरों को सुरक्षित पकड़ा। नगर निगम द्वारा 2000 बंदर पकड़ने का लक्ष्य है। इन पकड़े गए बंदरों को चंबल में छोड़ने का प्लान है।


मथुरा वृंदावन से पकड़े जाने वाले बंदर बीहड़ में छोड़े जा रहे है। नगर निगम द्वारा उठाए गए टेंडर के ठेकेदार के कर्मचारियों ने बड़े-बड़े पिंजड़ों को चौबिया पाड़ा क्षेत्र से में लगभग 100 से अधिक छोटे-बड़े बंदरों को पकड़ा है। बंदर पकड़ने का अभियान दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ यह अभियान देर रात्रि तक चला। नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि बंदर पकड़ो अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बंदरों से होने वाली समस्या से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments