Tuesday, April 16, 2024
Homeजुर्मएक ही फांसी के फंदे पर पति-पत्नी ने लटककर दे दी जान,...

एक ही फांसी के फंदे पर पति-पत्नी ने लटककर दे दी जान, 4 माह पहले ही हुई थी शादी

आगरा। श्मशाबाद के एक गांव में पति पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दंपत्ति ने घर के एक कमरे में एक ही फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। इसकी जानकारी सुबह जागने पर परिजनों को हुई। घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु का दी है।


महरमपुर निवासी 21 वर्षीय मार्बल कारीगर सचिन की चार मई 2021 को पिनाहट के सेहा गांव में रहने वाली 19 वर्षीय क्रांति से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सचिन दिल्ली में काम करने चला गया। गांव में सास सीमा के साथ क्रांति रहती थी। क्रांति की बड़ी बहन ललिता की शादी पहले ही सचिन के भाई रवि से हुई थी। रवि और उससे बड़े भाई नीरज दोनों दिल्ली में काम करते थे। ललिता भी गांव में ही रहती थी।

परिजनों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले क्रांति को दवा दिलाने के लिए सचिन दिल्ली से गांव आ गया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो ललिता ने कमरे की कुंडी खटखटाई। मगर, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सचिन और उसकी पत्नी क्रांति पंखे के कुंडे से फांसी के एक ही फंदे पर लटके दिखाई दिए। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मां सीमा खुदकुशी का कारण नहीं समझ पा रही हैं। परिवार में किसी से कोई बात नहीं हुई। पति-पत्नी के बीच भी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। आखिर ऐसा क्या हो गया? जिसके कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु का दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments