Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़देश की स्वतंत्रता में गणेश महोत्सव की अहम भूमिका, महाराष्ट्र में ऐसे...

देश की स्वतंत्रता में गणेश महोत्सव की अहम भूमिका, महाराष्ट्र में ऐसे हुई महोत्सव की शुरुआत


महावन। गणेश महोत्सव का देश की आजादी की अहम भूमिका रही है। महाराष्ट्र में देशवासियो को एकजुट करने और स्वतंत्रता आन्दोलन में लोगों को आगे लाने के लिए देशभक्त एवं चिंतक बाल गंगाधर तिलक ने जिन्हें देश ने लोकमान्य की उपाधी दी उन्होंने गणेश महोत्सव की शुरुआत की थी।


उन्होंने अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए गणेश पूजन का पर्व शुरू किया था जिससे कि अन्य सेनानी एकजुट हो सकें। देश की आजादी में गणेश महोत्सव की अहम भूमिका रही है। इस महोत्सव के साथ ही देश की आजादी की लड़ाई आगे बढ़ती रही और ये पर्व महाराष्ट्र के साथ साथ देश के मुख्य पर्वों मे से एक हो गया।

महावन क्षेत्र में ग्यारह दिन के गणेश पूजन के बाद आज भगवान की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गोकुल बैराज के समीप निर्धारित स्थल पर शुरू हो गया है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए महावन थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी के साथ पूरा प्रशासन विसर्जन को सुरक्षित और खुशनुमा माहौल मे कराने को प्रतिबद्ध दिखाई पड़ रहा है। महावन, गोकुल, मथुरा, टाउनशिप, औरंगाबाद आदि स्थानों के गणेश मूर्तियों का विसर्जन इसी स्थान पर होना निश्चित होना है। सुबह से ही विसर्जन होने लगे हैं। अभी तक 120 गणेश मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments