Friday, April 26, 2024
Homeजुर्मसड़क हादसे में सेनिक और उसकी पत्नी मौत, एक महिला की हालत...

सड़क हादसे में सेनिक और उसकी पत्नी मौत, एक महिला की हालत गंभीर

मथुरा। भरतपुर मार्ग स्थित मगोर्रा क्षेत्र के मघेरा नाले के समीप एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतको के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु का दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम भरतपुर चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव इकरन निवासी तेज सिंह पुत्र ओमी अपनी पत्नी अनीता और एक महिला रजनी के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी मघेरा नाले के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार सवार तीनों लोग घायल हो गए।

आसपास लोगों की सहायता से पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भ्ोजा। जहां उपचार के दौरान पहले महिला अनीता की मौत हो गई। उसके बाद देर रात तेज सिंह ने भी दम तोड़ दिया। जबकि उनकी साथी महिलाा की हालत चिंता जनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने महिला को रैफर कर दिया है।

मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक तेज सिंह सेना में तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments