Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कंकाली मंदिर क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, 80...

कंकाली मंदिर क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, 80 बंदर पकड़े

मथुरा। शहर में बंदरों का आतंक से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ो अभियान जारी है। निगम की टीम ने बुधवार को भूतेवश्वर क्षेत्र स्थित कंकाली मंदिर के समीप यह अभियान चलाया गया। टीम ने यहां से 80 बंदरों को पकड़ा। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

शहरवासियों द्वारा नगर निगम के इस अभियान को लगातार चलाए जाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक शहर से सभी बंदर पकड़े न जाए तब तक नगर निगम द्वारा अभियान चलता रहना चाहिए। ताकि बंदरों के उत्पात से लोगों को मुक्ति मिल सके।

अभियान से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि मथुरा वृंदावन से पकड़े जाने वाले बंदर बीहड़ में छोड़े जा रहे है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे क्षेत्र की जनता को बंदरों से निजात मिल सके। नगर निगम द्वारा कुल 2000 हजार बंदर पकड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments