Friday, April 19, 2024
Homeजुर्मचलती स्लीपर बस में मां से छेड़छाड़ व किशोरी से दुष्कर्म: मुख्य...

चलती स्लीपर बस में मां से छेड़छाड़ व किशोरी से दुष्कर्म: मुख्य आरोपी गिरफ्तार


फिरोजाबाद।
दिल्ली से शिकाहाबाद जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस में मां के साथ छेड़छाड़ और किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी की मां द्वारा दी गई दुष्कर्म की तहरीर क बाद यूपी पुलिस हरकत में आई। धड़ाधड़ दबिश देकर घटना के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोजाबाद पुलिस की सक्रियता से गौतमबुद्धनगर से कानपुर तक की पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी से लेकर आईजी, डीआईजी ऑफिस एक्टिव मोड पर आ गए। पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा जगह-जगह लगाई गई पुलिस टीम से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही थी। इसके परिणाम स्वरुप पुसिल ने घटना के पांच घंटे में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चलती स्लीपर कोच बस में किशोरी से दुष्कर्म और उसकी मां से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी होने पर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में सरगर्मी से लग रही थी। इस बीच शिकाहोकाबाद सहित अन्य स्थानों पर बस को रोककर फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की और वहीं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जिले के एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने दिल्ली से लेकर कानपुर तक पांच टीमें लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। हर स्तर पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम करने लगीं। डॉग स्क्वैड को बुला कर बस को चेक कराई। फील्ड यूनिट ने भी बस से नमूने एकत्रित किए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी सविता सैंगर ने भी पीड़िता किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की। किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। दोनों का मेडिकल कराया गया है।

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई कि पीडिता की मां बबलू और अंशू को जानती है। उसके मोबाइल में बबलू का नंबर भी फीड है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले वह बबलू और अंशू की केबिन में गई थी लेकिन बबलू ने छेड़छाड़ की तो वह नीचे उतर आई। हालांकि बाद में अंशू ने बेटी को केबिन में बुला लिया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। बेटी को केबिन में देखकर महिला ने बस के परिचालक बबलू से कहा था कि बबलू तुमने मेरे साथ विश्वासघात किया है। मेरी बेटी को भी नहीं छोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मामला बढ़ता चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments