Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedसुनील शेट्टी की बातों को सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे जैकी श्रॉफ, अमिताभ...

सुनील शेट्टी की बातों को सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे जैकी श्रॉफ, अमिताभ भी नहीं रोक सके आंसू

नई दिल्ली। हिन्दी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता शामिल सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों एक साथ काम किए है। एक दौर में दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया है। यही वजह है कि दोनों की लोकप्रियता लोगों के बीच में बनी रही।

हाल ही में दोनों मशहूर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर नजर आए। दोनों स्टार्स अमिताभ बच्चन के इस शो के ‘शानदार शुक्रवार’ स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है। इस एपिसोड को 24 सितंबर को रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

इस दौरान जब सुनील ने बीतें दिनों के किस्से सुनाए तो जैकी श्रॉफ अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। खुद सुनील शेट्टी और अमिताभ बच्चन की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। जैकी श्रॉफ ने फिर सुनील शेट्टी को माथे पर किस किया। उनकी ऐसी अटूट दोस्ती और प्यार को देख अमिताभ भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। वह बोले, ‘आजकल के जमाने में बहुत कम होती है ऐसी दोस्ती।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments