Saturday, April 27, 2024
Homeस्वास्थ्यमथुरा जिले में 74 नये स्वास्थ्य उप केंद्र खुलेंगे, गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं...

मथुरा जिले में 74 नये स्वास्थ्य उप केंद्र खुलेंगे, गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुलभ

  • उप केंद्र के लिए संबंधित ग्रामों में 300 वर्ग मीटर भूमि स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायतों से मांगी
  • बिल्डिंग बनने से पहले किराए में यह स्वास्थ्य उप केंद्र होंगे संचालित

मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जनपद में 74 स्वास्थ्य उप केंद्र खोलकर स्वास्थ्य सेवा घर के नजदीक तक पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। यह सभी उप केंद्र ग्राम पंचायतों में खोले जाएंगे जिनके लिए ग्राम प्रधान 300 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराएंगे। जिले के सभी ब्लाक में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने से अधिकतर बीमारियों का इलाज ग्राम व ब्लाक स्तर पर हो सकेगा।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रदेश में पांच हजार नए स्वास्थ्य उप केंद्र खुलने हैं। इसमें मथुरा में 74 नए स्वास्थ्य उप केंद्र खोले जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल के अंतर्गत 18 उप केंद्र खुलेंगे जो अन्य ब्लाकों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। फरह में 07, गोवर्धन में 06 व चौमुहां में 02 उप केंद्र खोले जाने हैं। छाता में 10, नंदगांव में 6 व बलदेव में 5 उप केंद्र खोले जाने हैं। मांट में 08, राया में 07 व नौहझील में 05 उपकेन्द्र खोले जाएंगे।

जिला समुदाय कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) पारुल शर्मा ने बताया कि शासन की योजना के तहत स्वास्थ्य उप केंद्र खोले जा रहे हैं। योजना के तहत ऐसे स्थानों को चुना गया है, जिसके आस-पास कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इन गांवों में एसडीएम के सहयोग से पंचायत की जगह को चयनित किया जा रहा है। जब तक जगह नहीं मिल जाती है तब तक किराये पर बिल्डिंग लेकर यह उप केन्द्र संचालित किये जायेंगे । किराये पर ऐसी बिल्डिग का चयन किया जाएगा, जहां लोगों

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments