Wednesday, April 24, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 26 सितम्बर 2021, रविवार

आज का पञ्चांग: 26 सितम्बर 2021, रविवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज रविवार को आश्विन बदी पंचमी 13:07 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , प्रमुख पंचांगों के अनुसार आज कोई भी श्राद्ध नहीं है (षष्ठी का श्राद्ध सोमवार को है ), चंद्र षष्ठी व्रत , बुध पश्चिम में अस्त 10:02 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:33 से , गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार), महान संत तुकड़ो जी महाराज पुण्य तिथि ( आश्विन कृष्ण पंचमी ) , डॉ. मनमोहन सिंह जन्म दिवस , श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती , उ.र.क.फ. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942 ) , श्री देवानन्द जयन्ती , सुबेदार जोगिन्दर सिंह ( परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती , भारोपीय भाषाओं का दिवस , विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस , विश्व नदी दिवस, व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है )।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- आश्विन
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- पंचमी-13:07 तक
  • पश्चात- षष्ठी
  • नक्षत्र- कृत्तिका-14:33 तक
  • पश्चात- रोहिणी
  • करण- तैतिल-13:07 तक
  • पश्चात- गर
  • योग- वज्र-15:46 तक
  • पश्चात- सिद्धि
  • सूर्योदय- 06:11
  • सूर्यास्त- 18:13
  • चन्द्रोदय- 21:30
  • चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 11:48 से 12:36
  • राहुकाल- 16:43 से 18:13
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पश्चिम

कल सोमवार को आश्विन बदी षष्ठी 15:46 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठी का श्राद्ध (15:46 से पूर्व), कपिला षष्ठी , सूर्य हस्त नक्षत्र में 06:42 पर , बुध वक्री 10:42 पर , वर्षा योग , सर्वदोषनाशक रवि योग 17:42 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 17:42 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 15:44 से 29:01 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , चेहलम (मुस्लिम ), श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस , विट्ठल भाई पटेल जयन्ती , पाश्र्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि , श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस , शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) व विश्व पर्यटन दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments