Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पत्नी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दोनों के पिता निकले अलग-अलग,...

पत्नी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दोनों के पिता निकले अलग-अलग, सामने आया पत्नी का ये सच


दुनिया में निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी अजब घटनाएं सामने आती हैं कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। कई बार तो ऐसी खबरे भी आ जाती हैं जिन पर हम यक़ीन नहीं कर पाते है। क्योंकि इस तरह की खबरें हम जीवन में पहली बार सुनते है। कुछ ऐसा ही मामला भारत के पड़ोसी देश चीन में सामने आया है। चीन में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अब आप कहेंगे इसमें कौन सी नई बात है, यह तो सामान्य है। ऐसा तो होता रहता है। लेकिन, इसमें खास बात यह है कि चीन में पैदा हुए इन जुड़वां बच्चों के दो पिता अलग-अलग है।

इसे लेकर डॉक्टर भी हैरान है, आखिर यह कैसे हो सकता है. इन बच्चों की डीएनए रिपोर्ट से धोखेबाज पत्नी की पोल खुल गई। चीन में हुए इस वाकये ने दुनियाभर में सभी को चकित कर दिया है। यहां एक पति को अपनी बीवी की बेवफाई का पता उसके जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद पता चला।

डॉक्टर्स ने नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए दोनों का डीएनए टेस्ट कराया। जब उन दोनों की रिपोर्ट सामने आई, तो डॉक्टर्स हैरान रह गए। महिला के जुड़वा बच्चों के दो अलग-अलग बाप निकले। रिपोर्ट में सामने आया कि, उन दोनों बच्चों का डीएनए अलग-अलग था।

डीएनए टेस्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा


इस बात का पता जब महिला के पति को चला तो वह भी सन्न रह गया। उस शख्स ने कहा कि उसे कभी पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और से भी थे। इन जुड़वाँ बच्चों के टेस्ट करने वाले डॉक्टर डेंग यजुं ने बताया कि, इस तरह के मामले एक करोड़ में एक ही बार सामने आते है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, जब एक महिला एक महीने में दो अंडे रिलीज करती है। उसके बाद कम समय में ही दो लोगों के साथ संबंध बना लेती है। ऐसे में दोनों अंडे अलग-अलग स्पम्र्स के साथ फ्यूज हो जाते हैं। इस तरह की कंडीशन में महिला जुड़वा बच्चों को जन्म तो देती है, लेकिन उनके अलग-अलग पिता हो सकते हैं। इस प्रक्रिया को हेटेरोनर्टनल सुपरफेकुंडेशन कहते हैं। एक्सपट्र्स के मुताबिक, महिला अगर एक दिन के अंदर दो लोगों के साथ सेक्स करे, तब इसकी संभावना और अधिक बढ़ जाती है।


सैनिक के घर बच्चा होने पर डीएनए टेस्ट अनिवार्य


आपको बता दें कि चीन में ये नियम है कि जब भी किसी आर्मी के जवान के घर बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे के जन्म के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट के लिए डीएनए टेस्ट अनिवार्य होता है। इस मामले में भी नवजात बच्चों का डीएनए किया गया था। इसी से खुलासा हुआ।


पीड़ित पति करेगा धोखेबाज पत्नी पर केस

अब पीड़ित पति ने अपनी धोखेबाज पत्नी पर केस करने का निर्णय लिया है। पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी नहीं थी। इस मामले पर अब दुनिया भर के लोगों की नजरे टिकी हुई है। हालांकि पति और पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments