Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रामलीला के मंच पर राम-राम पुकारते हुए सच में दशरहथ की गई...

रामलीला के मंच पर राम-राम पुकारते हुए सच में दशरहथ की गई जान, दर्शक एक्टिंग समझकर तालियां बजाते रहे


बिजनौर। रामलीला के दौरान एक कलाकार की मौत हो गई। वह दशरथ का किरदार निभा रहा था। डायलॉग बोलते हुए कलाकार मंच पर गिर पड़ा। रामलीला देख रहे दर्शकों को लगा कि वह अभिनय कर रहा है। वे यह देखकर तालियां बजाने लगे। उन्हें पता चला कि कलाकार की वाकई मौत हो गई तो सभी गमगीन हो गए।

यह मामला हसनपुर गांव का है। यहां सप्तमी से दशहरा तक रामलीला हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। मंचन के दौरान पिता की आज्ञा से राम, सीता और लक्ष्मण वनवास चले गए। दशरथ बने राजेंद्र ने महामंत्री सुमंत को भेजा कि वे उन्हें जंगल दिखाकर वापस ले आएं।

सब सोचते रहे अभिनय चल रहा है


सुमंत को राम के बिना आता देख राजा दशरथ भावुक हो गए। भगवान श्रीराम के वियोग में वे राम-राम चिल्लाने लगे। दो बार राम-राम कहते हुए दशरथ बने राजेंद्र सिंह अचानक मंच पर गिर गए। सभी यही समझते रहे कि वे अभिनय कर रहे हैं और उन्होंने मंच पर ही दम तोड़ दिया।


स्थगित की गई रामलीला


पर्दा गिरा तो साथी कलाकारों ने राजेंद्र सिंह को उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसका पता चलते ही रामलीला का मंचन रोक दिया गया। माना जा रहा है कि दिल की धड़कने रुकने से उनकी मौत हुई है।

कई साल से कर रहे थे अभिनय


रामलीला समिति से जुड़े गजराज सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह कई साल से रामलीला में किरदार निभा रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे, दो बेटी छोड़ गए हैं। इरा में तैनात छोटे बेटे के घर पहुंचने पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments