ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बुधवार को कार्तिक बदी त्रयोदशी 09:04 तक पश्चात् चतुर्दशी 30:06 तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय , छोटी दीपावली , नरक / रूप चतुर्दशी व्रत , यमाय तर्पण , श्री हनुमान जयन्ती (उ.भा. कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी , जन्म सांय मेष लग्न में , श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन ), सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान पश्चात् घर में दीपदान , मास शिवरात्रि व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:58 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:02 से 19:36 तक , कामेश्वरी जयन्ती , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में ), सवाई जयसिंह आमेर जयन्ती , अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- कार्तिक
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी-09:04 तक
- पश्चात- चतुर्दशी-30:06 तक
- नक्षत्र- हस्त-09:59 तक
- पश्चात- चित्रा
- करण- वणिज-09:04.तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- विश्कुम्भ-14:52 तक
- पश्चात- प्रीति
- सूर्योदय- 06:34
- सूर्यास्त- 17:34
- चन्द्रोदय- 29:40
- चन्द्रराशि- कन्या-20:54 तक
- पश्चात- तुला
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- कोई नहीं
- राहुकाल- 12:04 से 13:27
- ऋतु- हेमन्त
- दिशाशूल- उत्तर
कल बृहस्पतिवार को कार्तिक बदी अमावस्या 26:47 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की देवपितृकार्य अमावस्या , प्रदोष काल में श्री लक्ष्मीन्द्र कुबेरादि पूजन (प्रदोष काल 17:34 से 20:10 ) , खाता / बसना पूजन , श्री महालक्ष्मी पूजन / महाकाली पूजन , (06:09 से 20:20 तक व महानिशीथ काल में 23:19 से 24:11 तक ), शेष रात्रि में दरिद्र निस्सारण , श्री हनुमद्दर्शन , सांय दीपदान गृहे – देवालये ,गौरीतपो – केदार व्रत (द.भा.) , ऋषि बोधोत्सव , कौमुदी महोत्सव सम्पन्न , गोत्रिरात्र व्रत समाप्त , श्री कमला जयन्ती , श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन ) , स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस ( दीपावली के दिन ) , महर्षि दयानंद सरस्वती पुण्य तिथि ( दीपावली ) व श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय