Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedकासगंज- पिकनिक मनाने नदरई पुल पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने...

कासगंज- पिकनिक मनाने नदरई पुल पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर शोहदों ने पीटा

कासगंज के हजारा नहर नदरई पुल पर पिकनिक मनाने गई महिला से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रविवार को महिला अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए हजारा नहर नदरई पुल पर गई हुई थी। वहां पुल पर घूमते समय तीन शोहदों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। महिला ने शोहदों की इस हरकत का विरोध किया।

विरोध करने पर पीटा
विरोध करने पर शोहदों ने महिला को पीट दिया। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने घटना की तहरीर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दी।

कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपेंद्र निवासी सिनौली खुर्द दादों एवं उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments