Sunday, May 12, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे पदों पर होगी नियुक्ति,...

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे पदों पर होगी नियुक्ति, 6 जनवरी को जारी होंगे पत्र


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद में 17 हजार सहायक अध्यापकों की नई भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नई भर्ती की घोषणा करते हुए कहा कि भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया है।


सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर जुलाई 2017 में 1,37,000 शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक पद से समायोजन निरस्त किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने सहायक अध्यापकों के 1.37 लाख पदों पर नए सिरे से शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 2017-18 में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली थी। इसमें दो चरणों में करीब 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए थे।


2019-20 में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली गई थी, इसमें भी दो चरणों में लगभग सभी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। इस तरह विभाग ने अब तक करीब 1,20,000 सहायक अध्यापकों का चयन कर लिया है। डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने शेष 17 हजार पदों पर भर्ती का निर्णय किया है। लिखित परीक्षा के जरिये होने वाली भर्ती का विज्ञापन भी जल्द जारी हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments