Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 15 जनवरी 2022, शनिवार

आज का पञ्चांग: 15 जनवरी 2022, शनिवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज शनिवार को पौष सुदी त्रयोदशी 24:59 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , संक्रान्ति करिदिन , शनि प्रदोष व्रत , सौर (मकर) माघ मासारम्भ , सर्वदोषनाशक रवि योग 23:21 से , शुक्र बाल्यत्व समाप्त 17:40 पर , माघ बिहू पर्व (असम) , मुनि श्री धीरसागर जी समाधि (पौष शुक्ल त्रयोदशी ), श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2022 (तमिलनाडु) , कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस , श्री जगन्नाथ पहाड़िया जयन्ती ,श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस , भारतीय मौसम विज्ञान विभाग स्थापना दिवस (147वां) व भारतीय थल सेना दिवस (74वां)।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- पौष
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी-24:59 तक
  • पश्चात- चतुर्दशी
  • नक्षत्र- मृगशिरा-23:21 तक
  • पश्चात- आद्र्रा
  • करण- कौलव-11:41 तक
  • पश्चात- तैतिल
  • योग- ब्रह्म-14:31 तक
  • पश्चात- एन्द्र
  • सूर्योदय- 07:15
  • सूर्यास्त- 17:45
  • चन्द्रोदय- 15:26
  • चन्द्रराशि- वृषभ-09:50 तक
  • पश्चात- मिथुन
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:09 से 12:51
  • राहुकाल- 09:52 से 11:11
  • ऋतु- शिशिर
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को पौष सुदी चतुर्दशी 27:20 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , ईशान व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 26:09 तक , विघ्नकारक भद्रा 27:19 से , मंगल मूल नक्षत्र धनु राशि में 16:30 पर , विरूपाक्ष पूजन , जैन चौदस , भगवान अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन) , गुरु श्री हरराय जयन्ती , महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस व गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments