Saturday, May 4, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ठाकुर द्वारकाधीश में प्रारंभ हुई 40 दिवसीय होली

ठाकुर द्वारकाधीश में प्रारंभ हुई 40 दिवसीय होली


मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में होली का शुभारंभ किया। इस चालीस दिवसीय हेाली के पहले दिन बसंत पंचमी पर ठाकुरजी को गुलाल सेवित किया गया।


द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिरों में आज बसंत पंचमी के दिन से ठाकुरजी को अबीर गुलाल धराया जाता है और सायंकाल होली के रसिया का गायन भी ठाकुर जी के समक्ष ही होता है। पुष्टिमार्ग के संप्रदाय में होली का पर्व 40 दिन का होता है। क्योंकि सबजग होरी या ब्रज होरा अर्थात ब्रज मंडल में 40 दिन की होली होती है जिसे होरा कहते हैं और बसंत पंचमी के दिन से मान्यताओं के अनुसार एक अजीब सा उल्लास प्रत्येक व्यक्ति के मन में आता है, जिसे कहते हैं।

आयो बसंत सभी मन फुले खेतन फूली सरसों और इसी प्रकार मान्यता यह भी है कि आया बसंत गुडरे कसन्त अर्थात सभी गर्म वस्त्र रख दिए जाते हैं और पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में भी ठाकुर जी को गरम वस्तुओं का भोग आना बंद हो जाता है अभी है। क्रम प्रतिदिन प्रातः काल 10 से 11र बजे तक राजभोग के दर्शन में चलेगा अतः समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि दर्शन कर पुण्य के भागी बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments