श्री गणेशाय नम:
आज सोमवार को माघ सुदी सप्तमी 30:18 तक पश्चात् अष्टमी शुरु, अचला सप्तमी व्रत, रथ / पुत्र / आरोग्य / सूर्य / विधान सप्तमी, नर्मदा सप्तमी, चन्द्रभागा सप्तमी ( उड़ीसा ), अरूणोदय में गंगा स्नान, विघ्नकारक भद्रा 30:17 से, सर्वदोषनाशक रवि योग 18:59 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:59 तक, श्री नर्मदा (जयन्ती, माघ शुक्ल सप्तमी ), आचार्य कल्प श्री ज्ञान भूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल सप्तमी ) , श्री मन्मथनाथ गुप्त जयन्ती व श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल स्मृति दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- माघ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- सप्तमी-30:18 तक
- पश्चात- अष्टमी
- नक्षत्र- अश्विनी-18:59 तक
- पश्चात- भरणी
- करण- गर-17:24 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- शुभ-16:42 तक
- पश्चात- शुक्ल
- सूर्योदय- 07:06
- सूर्यास्त- 18:04
- चन्द्रोदय- 10:56
- चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 12:13 से 12:57
- राहुकाल- 08:28 से 09:50
- ऋतु- शिशिर
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को माघ सुदी अष्टमी पूर्णरात्रि , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री भीष्माष्टमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:27 से , ज्वालामुखी योग 21:27 से , केतु वक्री विशाखा नक्षत्र में 17:11 पर , राहु कृत्तिका नक्षत्र में 18:11 पर , भष्मोद्देश्य से तर्पण , विघ्नकारक भद्रा 19:22 तक , डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती , मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस , श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस व महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय