Monday, April 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी की 55 सीटें और 3 चुनावों का अंक गणित, वोटिंग बढ़ने...

यूपी की 55 सीटें और 3 चुनावों का अंक गणित, वोटिंग बढ़ने पर विपक्ष को होता है फायदा

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इस बार करीब 62% वोटिंग हुई है। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। पिछले तीन चुनावों में इन 55 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े तो उस समय की विपक्षी दलों को फायदा हुआ। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 3% वोटिंग घटी है।

2012 चुनाव
2012 में सपा को इन 55 सीटों में 40 पर जीत मिली थी2017 में भाजपा को इन 55 सीटों में से 37 पर जीत मिली थीं, जबकि 2012 में इन 55 सीटों में से उसे महज 4 सीटें मिली थीं। यानी उसे 33 सीटों का फायदा हुआ था।

सपा को 2017 में इस इलाके में 24 सीटों का नुकसान हुआ था। बसपा को 8 और कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ था। सपा को यहां की 55 में से 16 सीटों पर जीत मिली, जबकि बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2012 में बसपा को यहां की 55 सीटों में 8, सपा को 40 और भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 3 सीटें आई थीं।

2007 चुनाव
2012 में 11% वोटिंग में इजाफा हुआ तो बसपा को 35 सीटों का नुकसान हुआ। 2007 में इन्हीं 55 सीटों पर 49.56% वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को 7 सीटें मिलीं थीं। सपा को 11 और बसपा को 35 सीटों पर जीत मिलीं थीं। और बसपा की सरकार बनी थी। 2012 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। इस बार वोटिंग में तकरीबन 11% का इजाफा हुआ। इसका फायदा मुख्य विपक्षी दल सपा को हुआ।
सपा को यहां 55 में से 40 सीटों पर जीत मिली यानी 29 सीटों का फायदा हुआ। वहीं बसपा को 35 सीटों का नुकसान हुआ।

पहले फेज की 58 सीटों पर 61% वोटिंग हुई थी, जो 2017 से 3% कम थी

पहले फेज में 10 फरवरी को भी वेस्ट यूपी में ही वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 61% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% वोटिंग कम हुई है। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी। यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।

2017 में 3% वोटिंग बढ़ने से भाजपा ने वेस्ट यूपी जीत लिया था

2017 में जब पहले फेज की 58 सीटों पर तकरीबन 2.7% वोटिंग में इजाफा हुआ था, तो भाजपा को 43 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, बसपा को 18 और सपा को 12 सीटों का नुकसान हुआ था। 2017 में भाजपा को पहले फेज की 58 सीटों में से 43 पर जीत मिली थी। 2012 में इन 58 सीटों में से भाजपा को 10, सपा को 14 और बसपा को 20 सीटें मिली थीं। 11 सीटें निर्दलियों ने जीती थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments