Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आगरा में पांच मंजिला जूता फैक्टरी में लगी आग, मची भगदड़

आगरा में पांच मंजिला जूता फैक्टरी में लगी आग, मची भगदड़

आगरा। आगरा में थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी में घनी आबादी स्थित चंदा पान वाली गली में पांच मंजिल में बनी जूता फैक्टरी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गयी। फैक्टरी में आग लगते ही इलाके में भगदड़ मच गयी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना छत्ता पुलिस पहुंची और उसने अग्निशमन सेवा कार्यालय को फोन कर दमकलों को बुलाया। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी अनुसार छत्ता के मातंगी टॉवर में लवेश रहते हैं। उनकी घनी आबादी चंदा पान वाली गली में आरके इंटरप्राइजेज के नाम से जूता फैक्टरी है।

जूता फैक्टरी पांच मंजिला बनी है। इसकी प्रत्येक मंजिल पर काम होता है। शुक्रवार सुबह जाब काम करने के लिए कर्मचारी नौ बजे पहुंचे तो फैक्टरी से धुआं निकल रहा था तो उन्होंने मालिक को सूचना दी। जब फैक्टरी को खोला गया तो उसमें आग की लपटें उठ रहीं थीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। फायर सर्विस को मिली सूचना पर तीन दमकलें पहुंची और उन्होंने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

इस संबंध में फायर सर्विस अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि आग बुझाने में कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। गलियां सकरी होने के कारण गाड़ी अंदर तक नहीं जा सकी थी। पाइप को अंदर तक लाने पर ही आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मालिक लवेश का कहना है कि आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments