Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 01 मार्च 2022, मंगलवार

आज का पञ्चांग: 01 मार्च 2022, मंगलवार


आज मंगलवार को फाल्गुन बदी चतुर्दशी 25:03 तक पश्चात् अमावस्या शुरु, श्री महाशिवरात्रि व्रत, (रूद्राभिषेक / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा, महानिशीथ का 23:43 से 24:33 तक ), मार्च माह 2022 प्रारम्भ, बुध धनि. नक्षत्र में 20:28 पर , विघ्नकारक भद्रा 14:09 तक, पंचक प्रारम्भ 14:31 से, कृतिवासेश्वर दर्शन – पूजन, शब – ए – मिराज (मुस्लिम ), महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ ), श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि ), ऋषि बोधोत्सव, आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ, भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक (जैन, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी), आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी), श्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन जन्म दिवस, श्री चरणजीत सिंह चन्नी जन्म दिवस , मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म दिवस, श्री वसन्तदादा पाटिल स्मृति दिवस, श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जन्म दिवस, श्री नितीश कुमार जन्म दिवस, शून्य भेदभाव दिवस (2014), नागरिक लेखा दिवस (46वां भारतीय नागरिक लेखा सेवा (आईसीएएस), भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) स्थापना दिवस (10वां), विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस, जनऔषधि दिवस सप्ताह (1 मार्च से 7 मार्च, 2021) व उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव ( प्रतिवर्ष 01 से 07 मार्च )।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- फाल्गुन
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी-25:03 तक
  • पश्चात- अमावस्या
  • नक्षत्र- धनिष्ठा-27:48 तक
  • पश्चात- शतभिषा
  • करण- विष्टि-14:08 तक
  • पश्चात- शकुन
  • योग- परिघ-11:16 तक
  • पश्चात- शिव
  • सूर्योदय- 06:46
  • सूर्यास्त- 18:20
  • चन्द्रोदय- 30:41
  • चन्द्रराशि- मकर-16:32 तक
  • पश्चात- कुम्भ
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:10 से 12:56
  • राहुकाल- 15:27 से 16:54
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बुधवार को फाल्गुन बदी अमावस्या 23:07 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, स्नान – दान – तर्पण – श्राद्धादि की देवपितृकार्य फाल्गुनी अमावस्या, खप्पर पूजा, पंचक जारी, अन्वाधान, द्वापर युगादि , मन्वादि , गुरु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 11:10 पर, कुमार योग 26:37 से सूर्योदय तक, बिश्नोई मेला, श्री जिन कुशलसूरी पुण्य दादा मेला (जैन), आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि(जैन, फाल्गुन कृष्ण अमावस्या), श्री पी के वासुदेवन नायर जयन्ती व भारत कोकिला सरोजिनी नायडू स्मृति दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments