Friday, May 17, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


विनोद उपाध्याय
राया।
पुलिस ने तीन साल पूर्व दुष्कर्म का शिकार हुई शिक्षिका के आरोपी शिक्षक को राया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात रहे राया के विकास खण्ड राया के गांव विसावली में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। महिला का खण्ड शिक्षा अधिकारी राया के कार्यालय पर आना जाना लगा रहता था।

शिक्षिका के पति से अनबन होने के कारण बह अपने पति से अलग रह रही थी। कार्यालय में तैनात शिक्षक पुनीत धात्रै द्वारा शिक्षिका को भावना मे लेकर शादी का झांसा देकर 19 फरवरी 2019 को अपने कार्यालय के कक्ष में दुष्कर्म कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थाना राया में दुष्कर्म के आरोपी व परिजन और साथियों सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी थी।

पीड़िता ने 17 जनवरी को खण्ड शिक्षा अधिकारी और 21 जनवरी 2022 को आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रार्थना पत्र दे चुकी है और बीती 23 फरवरी को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरब ग्रोवर से आरोपियों की गिरफ्तारी होने की गुहार लगायी थी।

रविबार की रात्रि थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्र शिवकुमार शर्मा ने मय फोर्स के साथ दविश देकर आरोपी शिक्षक पुनीत धात्रे पुत्र प्रेम प्रताप निवासी बाढ़पूरा कालोनी सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments