Friday, May 3, 2024
Homeशिक्षा जगतजी.एल. बजाज में हुआ ब्रज क्षेत्र की कामयाब महिलाओं का सम्मान

जी.एल. बजाज में हुआ ब्रज क्षेत्र की कामयाब महिलाओं का सम्मान


घर हो या ऑफिस महिलाएं हर जगह विशेषः डॉ. रामकिशोर अग्रवाल


मथुरा। मंगलवार को आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के शैक्षिक संस्थान जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी की नई दास्तां लिखने वाली ब्रज मण्डल की महिलाओं को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जी.एल. बजाज मथुरा की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं हैं बल्कि वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में। प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं का उत्थान किया जा सकता है क्योंकि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार साक्षर होते हैं और पूरा समाज लाभान्वित होता है।

जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं यदि आगे बढ़ना चाहती हैं तो उन्हें स्वयं कुछ निर्णय लेने होंगे। जो भी निर्णय लिए जाएं उन्हें आत्मविश्वास के साथ पूरा करना भी हमारी ही जवाबदेही है। यह खुशी की बात है कि धीरे-धीरे ही सही महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही हैं। प्रो. अवस्थी ने इस अवसर पर अपने करकमलों से कनक धारा फाउण्डेशन की संस्थापक डॉ, लक्ष्मी गौतम, आरसीए डिग्री कॉलेज मथुरा की पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी, फूल कटोरी इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीता सिंह, केआरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रागिनी अग्रवाल, केआर इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शालिनी अग्रवाल, बीएसए डिग्री कॉलेज की डॉ. विद्योत्तमा सिंह, अमरनाथ डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता वाजपेयी, प्रसाद पब्लिक स्कूल वृंदावन की प्राचार्य डॉ. माया दीक्षित, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रजनी नौटियाल, पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्राचार्य रिचा वशिष्ठ, खजानी इंस्टीट्यूट की प्रमुख शिप्रा राठी, शमवेद गुरुकुलम की प्राचार्य आस्था भारद्वाज तथा वृंदावन पब्लिक स्कूल की कृति शर्मा को नारी शक्ति सम्मान से विभूषित किया।

इस अवसर पर सम्मानित महिला वक्ताओं ने आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को ब्रज मण्डल के लिए बड़ी उपलब्धि माना। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नक्षत्रेश कौशिक तथा मोहम्मद मोहसिन ने किया। आभार जी.एल. बजाज वूमेंस सेल की प्रमुख डॉ. शिखा गोविल ने माना।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments