Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedआगरा में 'नोटा' से भी छोटा रह गया 71 प्रत्याशियों का कद,...

आगरा में ‘नोटा’ से भी छोटा रह गया 71 प्रत्याशियों का कद, 83 की जमानत जब्त

आगरा की फतेहाबाद सीट में नोटा का सर्वाधिक इस्तेमाल किया गया। 2472 ने नोटा को चुना। जिले की यह एकलौती ऐसी सीट रही, जिसमें नोटा को एक फीसदी से अधिक मत मिले हैं। जबकि आगरा दक्षिण में नोटा सबसे कम इस्तेमाल किया गया। यहां 949 ने नोटा चुना। बाह विधानसभा में 1837 मतदाताओं ने नोटा दबाया। इस सीट से कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें से 11 प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिल। यहां तक की कांग्रेस की प्रत्याशी मनोज दीक्षित को 1229 मत, आम आदमी पार्टी के नीरज कुमार करौरिया 959 भी नोटा से पीछे रहे। आगरा छावनी में 1420 ने मतदाताओं ने नोट का इस्तेमाल किया। इस सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव लड़े और छह ने नोटा से कम मत प्राप्त किए।
आगरा उत्तर में आठ प्रत्याशियों की जब्त
आगरा उत्तर में 1608 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस सीट पर 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, आठ प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिले। आगरा ग्रामीण में 1211 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चार प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। आगरा दक्षिण में 949 मतदाताओं ने नोटा को चुना। इस सीट पर लड़े 10 में से पांच प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिले।

एत्मादपुर में 1891 मतदाताओं ने नोटा को चुना। 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, 11 को नोटा से कम मत मिले। फतेहपुर सीकरी में 1620 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 11 प्रत्याशियों ने इस सीट से चुनाव लड़ा। आठ प्रत्याशी नोटा से हार गए।
फतेहाबाद में 2472 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 13 प्रत्याशी मैदान में थे, इसमें से नौ प्रत्याशी नोटा से नहीं जीत पाए। यहां तक की कांग्रेस के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद को भी नोटा से कम मत मिले। खेरागढ़ में 1331 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 13 प्रत्याशी इस सीट से चुनाव लड़े। नोटा से नौ प्रत्याशियों को कम मत प्राप्त हुआ।
आठ कांग्रेस सहित 83 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
जिले में 107 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। खेरागढ़ को छोड़कर सभी आठ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। खेरागढ़ अकेली सीट हैं जहां बसपा प्रत्याशी गंगाधर कुशवाह की जमानत नहीं बच सकी। उत्तर में सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चौहान और खेरागढ़ में रोतान सिंह की जमानत जब्त हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments