Friday, May 3, 2024
Homeराजनीतियोगी राज-2ः योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल में कौन मंत्री कहां? जानिए

योगी राज-2ः योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल में कौन मंत्री कहां? जानिए


लखनऊ। लखनऊ के इकाना अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनैशनल स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ली। योगी सरकार में इस बार भी दो उप-मुख्यमंत्री हुए। इस बार ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। दिनेश शर्मा की जगह लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री बनें। केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद भी उप-मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी ने शपथ से पहले शुक्रवार सुबह अपने सभी भावी मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। आइए जानते हैं कितने मंत्री कहां से बनाए गए हैं।

योगी मंत्रिमंडल के नाम

1.योगी आदित्यनाथ – सीएम (गोरखपुर)
2.केशव मौर्या – डिप्टी सीएम MLC – सिराथू कौशांबी
3.ब्रजेश पाठक – डिप्टी सीएम लखनऊ कैंट
कैबिनेट मंत्री
1.सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा देवरिया
2.सुरेश खन्ना शाहजहांपुर
3.स्वतंत्रदेव सिंह – MLC – जालौन
4.बेबी रानी मौर्य – आगरा ग्रामीण
5.लक्ष्मी नारायण चौधरी – छाता, मथुरा
6.ठाकुर जयवीर सिंह – मैनपुरी सदर
7.धर्मपाल सिंह – बरेली
8.नंद गोपाल नंदी – प्रयागराज दक्षिण
9.भूपेंद्र चौधरी MLC मुरादाबाद
10.अनिल राजभर – गोरखपुर
11.जितिन प्रसाद – शाहजहांपुर
12.एके शर्मा – MLC – मऊ
13.योगेंद्र उपाध्याय – आगरा दक्षिण
14.राकेश सचान – भोगनीपुर विधानसभा (कानपुर देहात)
15.आशीष पटेल – MLC
16.संजय निषाद – MLC

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1.नितिन अग्रवाल – हरदोई
2.कपिलदेव अग्रवाल – मुजफ्फरनगर
3.रविंद्र जायसवाल – वाराणसी नॉर्थ
4.संदीप सिंह – अतरौली – (अलीगढ़)
5.गुलाब देवी – चंदौसी (संभल)
6.गिरीश यादव – जौनपुर सदर
7.धर्मवीर प्रजापति – MLC
8.असीम अरुण – कन्नौज सदर
9.जेपीएस राठौर – MLC
10.दयाशंकर सिंह – बलिया सदर
11.नरेंद्र कश्यप – MLC गाजियाबाद
12.डॉ.अरुण कुमार सक्सेना – बरेली
13.दिनेश सिंह
14.दयाशंकर मिश्र –

राज्यमंत्री
1.मयंकेश्वर सिंह – तिलोई (अमेठी)
2.दिनेश खटीक – हस्तिनापुर (मेरठ)
3.संजीव गौड़ – ओबरा (सोनभद्र)
4.बलदेव – औलख बिलासपुर (रामपुर)
5.अजीत पाल – सिकंदरा (कानपुर देहात)
6.जसवंत सैनी – खतौली (मुजफ्फरनगर)
7.रामकेश निषाद – तिंदवारी (बांदा)
8.मनोहर लाल मन्नू कोरी – महरौनी (ललितपुर)
9.संजय सिंह गंगवार – पीलीभीत
10.बृजेश सिंह – देवबंद
11.केपी मलिक – बागपत
12.सुरेश राही – हरगांव (सीतापुर)
13.सोमेंद्र तोमर – MLC मेरठ
14.अनूप प्रधान – खैर (अलीगढ़)
15.प्रतिभा शुक्ला – अकबरपुर रानिया (कानपुर देहात)
16.राकेश राठौर गुरू – सीतापुर
17.रजनी तिवारी – शाहाबाद (हरदोई)
18.सतीश शर्मा –
19.दानिश आजाद अंसारी MLC (बलिया,बसंतपुर)
20.विजय लक्ष्मी गौतम – सलेमपुर (देवरिया)

योगी कैबिनेट का जातिगत आधार

कुल 52 मंत्री बने हैं और इसमें ब्राह्मणों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुल 8 ब्राह्मणों को मंत्री बनाया गया है। इस तरह से 8 मंत्री SC समाज से, 5 जाट समाज से, 6 ठाकुर समाज से और एक कायस्थ समाज से मंत्री बनाए गए हैं। दो भूमिहार जाति के नेता को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।

सबसे ज्यादा ब्राह्मण विधायक

आपको बता दें कि बीजेपी में सबसे ज्यादा विधायक अगर किसी एक जाति से है तो वो भी ब्राह्मण हैं। बीजेपी के पास कुल 46 ब्राह्मण विधायक हैं। कुल 8 ब्राह्मणों को मंत्री बनाया गया है इस तरह से ठाकुर समाज से 43 विधायक हैं। राजपूत समाज से खुद योगी का संबंध है और उनके अलावा 6 मंत्री ठाकुर समाज से बनाए गए हैं। भूमिहार और जाट समुदाय पर खास इनायत भूमिहार समाज से दो कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, बीजेपी के पास भुमिहार समाज से सिर्फ 4 विधायक हैं। यूपी विधानसभा में भूमिहार समाज से कुल 5 विधायक हैं। कायस्थ जाति से भी बीजेपी के पास तीन विधायक हैं और इस समाज से एक मंत्री बनाए गए हैं। जाट समाज पर खास इनायत की गई है। इस समाज से बीजेपी गठबंधन से सिर्फ 8 विधायक हैं, लेकिन इस समाज के 5 मंत्री बनाए गए हैं।

अनुसूचित जाति और जनजाति से बीजेपी की झोली में 65 विधायक हैं। इस समाज से योगी मंत्रिमंडल में 8 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं मुस्लिम समाज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कोई विधायक नहीं चुना गया लेकिन बलिया के युवा नेता दानिश आजाद अंसारी ने योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments