श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को चैत्र सुदी प्रतिपदा 12:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , चैत्र माह शुक्लपक्ष प्रारम्भ , विक्रम सम्वत्सर 2079 (नल नाम) प्रारम्भ , चन्द्र दर्शन शुभ , नवसम्वत्सरोत्सव ( फल श्रवण ) , चैत्र वासन्तिक नवरात्रारम्भ , कलश / घटस्थापना ( 06:10 से 08:29 से पूर्व ), नवरात्र का पहला दिन- माँ शैलपुत्री व्रत / पूजन , ध्वजारोहण , वर्षपति पूजा , कल्पादि 1, आरोग्य व्रत 1, विद्या व्रत 1, पंचक 11:21 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , तैलाभ्यङ्ग, गुड़ी पड़वा, गुरू श्री अमरदास गुरयाई दिवस , आर्य समाज स्थापना दिवस , भगवान मल्लिनाथ गर्भकल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ) , अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस , क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस व विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- प्रतिपदा – 12:00 तक
- पश्चात- द्वितीया
- नक्षत्र- रेवती-11:21 तक
- पश्चात- अश्विनी
- करण- बव.-12:00 तक
- पश्चात- बालव
- योग- एन्द्र-08:29 तक
- पश्चात- वैधृति
- सूर्योदय- 06:10
- सूर्यास्त- 18:39
- चन्द्रोदय- 06:50
- चन्द्रराशि- मीन-11:21 तक
- पश्चात- मेष
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 12:00 से 12:50
- राहुकाल- 09:17 से 10:51
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को चैत्र सुदी द्वितीया 12:40 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी व्रत /पूजा , श्रृंगार (सिंधारा ,देशाचार स्थान भेद से ), सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:37 तक , राजयोग , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:37 तक , सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव (चैत्र शुक्ल द्वितीया ), हिजरी रमजान 9 माह शुरू ( मुस्लिम , चन्द्र दर्शन पर निर्भर , रोजे ), भगवान श्री मत्स्य जयन्ती (अपराह्न व्यापिनी , चैत्र शुक्ल तृतीया ), छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति दिवस , राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत) व हिन्दी रंगमंच दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय