Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म, आधे घण्टे तक तड़पती...

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म, आधे घण्टे तक तड़पती रही प्रसूता

छाता। सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती प्रसूता महिला ने एम्बुलेंस में ही तड़पते हुए बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला छाता तहसील के गाँव पैगाम की रहने वाली ममता है। जिसके परिजनों ने बच्चा होने की जानकारी सरकारी एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस गाँव पहुँच गयी। और गर्भवती महिला के साथ परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच गए। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ना मिलने के कारण प्रसूता महिला एंबुलेंस में ही काफी देर तक तड़पती रही।

इसी दौरान करीब आधे घंटे के बाद महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने महिला और बच्चे को कोसीकला प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां बच्चा और प्रसूता महिला का उपचार चल रहा है। महिला के साथ गाँव पैगाम से एम्बुलेंस में साथ आई आशा कार्यकर्ति गंगा ने बताया की इस बात की जानकारी डॉक्टरों को दे दी गयी थी। बाबजूद डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नही थे। आपको बता दें कि प्रसूता गर्भवती महिलाओं का 24 घंटे उपचार करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी परिस्थिति में आने वाली प्रथम महिला का समय पर उपचार किया जा सके लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाता के डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन इसी तरह सामने आने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह मामला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छाता का पहला नहीं है आए दिन ऐसे अनगिनत मामले देखने को मिलते है अब देखना यह होगा मथुरा जिले का स्वास्थ्य विभाग लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है या फिर जिला चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही के कारण डॉक्टरों का रवैया चलता रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रसूता महिला के साथ आई आशा कार्यकर्ती गंगा ने जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments