Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दिव्यांगजनों को प्रदान किए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार, एक जुलाई तक करें...

दिव्यांगजनों को प्रदान किए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार, एक जुलाई तक करें आवेदन

मथुरा। प्रत्येक वर्ष तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग , द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली में वर्णित निम्नलिखित 12 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है।

उक्त श्रेणियों की पात्रता रखने वाले इच्छुक दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए अपना आवेदन पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मथुरा को अभिलेखों के साथ विलम्बतम एक जुलाई, 2022 तक प्राप्त करायें, जिससे पुरस्कार हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा सके। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन स्वक्तीकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने दी।


उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेस्मेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबासाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments