Saturday, May 18, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 06 अप्रैल 2022, बुधवार

आज का पञ्चांग: 06 अप्रैल 2022, बुधवार


श्रीगणेशाय नम:


आज बुधवार को चैत्र सुदी पंचमी 18:03 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री (लक्ष्मी )पंचमी , रंग / नाग पंचमी (देशाचारे) , नवरात्रि का पांचवां दिन – मां स्कन्दमाता व्रत – पूजा , श्री रामराज्य महोत्सव (मध्यान्ह व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में ) , कल्पादि 5 , डोलोत्सव हय व्रत , नाग व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 19:40 से , शुक्र शतभिषा नक्षत्र में 15:22 पर , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन ) , दशलक्षण व्रतारम्भ / पुष्पांजलि व्रतारम्भ (जैन ), मेवाड़ उत्सव पूर्ण (उदय ) , भगवान अजितनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल पंचमी ) , गुरु श्री हरगोविन्द जी ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार) , चौ. देवीलाल पुण्य दिवस , विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस व डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- चैत्र
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- पंचमी-18:03 तक
  • पश्चात- षष्ठी
  • नक्षत्र- रोहिणी-19:40 तक
  • पश्चात- मृगशिरा
  • करण- बालव-18:03 तक
  • पश्चात- कौलव
  • योग- आयुष्मान-08:36 तक
  • पश्चात- सौभाग्य
  • सूर्योदय- 06:06
  • सूर्यास्त- 18:41
  • चन्द्रोदय- 09:09
  • चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:23 से 13:58
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को चैत्र सुदी षष्ठी 20:34 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री सूर्य षष्ठी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध) ,श्री अशोक षष्ठी व्रत (बंगाल ) , नवरात्रि का छठा दिन – मां कात्यायनी व्रत – पूजा , पंचरात्र व्रत (नक्त ) , कुमारव्रत, सर्वदोषनाशक रवि योग 22:41 तक , मंगल कुम्भ राशि में 15:18 पर , दग्धयोग सूर्योदय से 20:33 तक , श्री यमुना छठ / जयन्ती ( चैत्र शुक्ल षष्ठी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (तमिल कलेन्डर के अनुसार 06 मई को ) , भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( चैत्र शुक्ल षष्ठी ), कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती , अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस व विश्व स्वास्थ्य दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments