श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को चैत्र सुदी त्रयोदशी 27:58 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , अनंग त्रयोदशी व्रत , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में ) , शिव दमनक चतुर्दशी , मीनाक्षी कल्याणम् , बुध भरणी नक्षत्र में 25:22 पर , सूर्य अश्विनी नक्षत्र में व सूर्य की मेष संक्रान्ति 08:41 पर (विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 12:41 तक , सामान्य पुण्यकाल 15:05 तक , सतुआ जल कुम्भादि दान हरिद्वार या काशी स्नान) , मीन (खर) मास समाप्त , रत्नत्रय व्रतारम्भ ( जैन ) , गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी ( प्राचीनपरम्परानुसार ) , गुरु श्री हरकिशन ज्योति – ज्योत ( प्राचीनपरम्परानुसार ) , भगवान श्री महावीर की जयंती (जैन) , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (131वीं ) , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , डाल्फिन दिवस , विश्व चगास रोग दिवस (तीसरा ) , राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की छठी वर्षगांठ , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस , अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।
- नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1944
- विक्रम सम्वत- 2079
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- त्रयोदशी – 27:58 तक
- पश्चात- चतुर्दशी
- नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी-09:57 तक
- पश्चात- उत्तराफाल्गुनी
- करण- कौलव-16:30 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- वृद्धि – 09:51 तक
- पश्चात- ध्रुव
- सूर्योदय- 05:57
- सूर्यास्त- 18:46
- चन्द्रोदय- 16:23
- चन्द्रराशि- सिंह – 15:55 तक
- पश्चात- कन्या
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:56 से 12:47
- राहुकाल- 13:57 से 15:33
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को चैत्र सुदी चतुर्दशी 26:27 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू, रेणुका चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव उपवास , शिव नरसिंह दमनकोत्सव, सर्वदोषनाशक रवि योग 09:35 से, विघ्नकारक भद्रा 26:26 से , श्री नृसिंह दोलोत्सव , दसलक्षण व्रत पूर्ण ( जैन ), सौर (मेष ) बैशाख मासारम्भ , श्री हाटकेश्वर जयन्ती (भगवान शिव, चैत्र शुक्ल चतुर्दशी , नागर समुदाय ), गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन ), हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को) , दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 ) व विश्व कला दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय