Tuesday, February 17, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़नर्सिंग होम में पहले दिन ही काम करने गई नर्स का शव...

नर्सिंग होम में पहले दिन ही काम करने गई नर्स का शव लटका मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार की सुबह बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में महिला नर्स का शव लटकता नजर मिला है। नर्स के माता-पिता का कहना है कि महिला के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। माता-पिता ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रशासन ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा नर्सिंग होम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।


उन्नाव के एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि न्यू जीवन अस्पताल में महिला का शव बरामद किया गया है। मृत्यु की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला का शव मिला है वह नर्स थी और अस्पताल में उसका पहला दिन था। शुक्रवार को महिला अस्पताल में अपनी नौकरी के पहले दिन गई थी, जिसके बाद उसका शव अस्पताल में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव को फंदे से नीचे उतारने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया। दरअसल शव नर्सिंग होम की दीवार से पर लटक रहा था। वहीं इस घटना के बारे में उन्नाव के एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि कल बांगरमऊ के न्यू लाइफ अस्पताल में एक युवती का शव मिला था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है और जो भी स्थिति बनेगी उसके अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments