Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 05 मई 2022, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 05 मई 2022, बृहस्पतिवार


श्रीगणेशाय नम:


आज बृहस्पतिवार को वैशाख सुदी चतुर्थी 10:02 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत ( पंचांगभेद से आज भी , ब्रह्मावर्त में श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक ), सर्वदोषनाशक रवि योग 06:16 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:02 तक , स्थित योग 06:16 से 10:02 तक , मृत्यु योग सूर्योदय से 06:16 तक, श्री मनोहर लाल खट्टर जन्म दिवस , मेजर श्री होशियार सिंह जयन्ती (लब्ध परमवीर चक्र) , श्री ज्ञानी जैल सिंह जयन्ती , विश्व हाथ स्वच्छता दिवस व इंटरनेशनल डे ऑफ़ द मिडवाइव्स।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- वैशाख
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- चतुर्थी- 10:02 तक
  • पश्चात- पंचमी
  • नक्षत्र- मृगशिरा -06:16 तक
  • पश्चात- आद्रा
  • करण- विष्टि -10:02 तक
  • पश्चात- बव
  • योग- सुकर्मा – 18:05 तक
  • पश्चात- धृति
  • सूर्योदय- 05:37
  • सूर्यास्त- 18:58
  • चन्द्रोदय- 08:33
  • चन्द्रराशि- मिथुन दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:51 से 12:44
  • राहुकाल- 13:58 से 15:38
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को वैशाख सुदी पंचमी 12:34 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , पुत्र प्राप्ति व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / कुमारयोग 09:20 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:20 से , बुध रोहिणी नक्षत्र में 17:37 पर , श्री सूरदास जी जयंती (वैशाख शुक्ल पंचमी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी ) , आदि गुरु श्री शंकराचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी , दक्षिण भारत , तमिल कैलेंडर अनुसार – तिरुवथिरई नक्षत्र3 ) , श्री सोमनाथ प्रतिष्ठा दिवस , पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती , लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती व श्री लल थनहवला जयन्ती।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments