Wednesday, April 24, 2024
Homeजुर्मदुष्कर्म के बाद युवती ने शर्म की वजह से घरवालों को नहीं...

दुष्कर्म के बाद युवती ने शर्म की वजह से घरवालों को नहीं बताई सच्चाई, गर्भवती होने पर खुला राज

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली मौजूद लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता को डर था कि यदि किसी को इस बात की भनक लग गई तो बहुत बदनामी होगी। इस डर से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हो गई, तब जाकर परिजन को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है


कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 मार्च को उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने रिश्ते के भाई के सहयोग से घर में घुस आया। उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। डर और शर्म से पुत्री ने परिजन को घटना के बारे में नहीं बताया। जबकि घटना के बाद से वह सुस्त रहने लगी थी। बहुत पूछा तो भी वह कुछ भी नहीं बता रही थी।


इसके बाद जब लड़की गर्भवती हो गई, तो परिजनों के सामने सच्चाई आई। जिसके बाद युवती ने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 15 मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मरहरा थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments