Saturday, April 27, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ठा. द्वारकाधीश मंदिर में चार जून को राजाधिराज करेंगे नौका विहार, होंगे...

ठा. द्वारकाधीश मंदिर में चार जून को राजाधिराज करेंगे नौका विहार, होंगे विभिन्न मनोरथ


मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में 4 जून शनिवार को मंदिर के गोस्वामी डॉ वागीश कुमार महाराज कांकरोली युवराज का जन्मदिवस मनाया जाएगा। जन्मदिन के उपलक्ष्य में ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई जाएंगी। साथ ही नौका विहार समेत विभिन्न मनोरथ किए जाएंगे।


मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 4 जून 2022 शनिवार को ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में पूज्य महाराज श्री के जन्मदिन के उपलक्ष में विविध मनोरथ सेवा का कार्यक्रम होगा। प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में नौवत बजेगी और मंगला दर्शन प्रातः 6.30 से 7.00 बजे होंगे और उसके पश्चात ग्वाल और श्रृंगार के दर्शन एक साथ होंगे अर्थात 8.15 से 8.45 तक भव्य नंद महोत्सव के दर्शन होंगे।

उसके बाद राजभोग के दर्शन में ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार होगा और सायंकाल 4.00 बजे उत्थापन के दर्शन खुलेंगे और उसके बाद की झांकी मे भोग और संध्या आरती दर्शन समय अनुसार होंगे। सायंकाल 6.30 बजे से 7.30 बजे तक शयन के दर्शन में भव्य नौका विहार के दर्शन होंगे और इसी दौरान मंदिर प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और शयन के दर्शन के पश्चात मंगल बधाई गायन भी होगा। इस प्रकार पूरे दिन मंदिर के गोस्वामी श्री वागीश कुमार जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। अतः समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि दर्शन कर पुण्य के भागी बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments