Friday, April 19, 2024
Homeजुर्म47 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

47 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

होशियार सिंह
नौहझील।
नौहझील थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम व सर्विस लांस टीम ने शुक्रवार को नौहझील गौमत मार्ग पर गांव पहलादगढ़ी के निकट पेट्रोल पंप के पास से करीब 47 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसे मथुरा पहुंचाना था। गांजे की बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। गांजे के खरीदारों के नाम भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अब उनकी तलाश में लगी है।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को एसओजी टीम और इलाका पुलिस ने एक चेंकिग के दौरान एक युवक को तो रोका वह घबरा कर भागने लगा जिस पर करीब 47 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एक आरोपी पकड़ा गया है। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम सत्येंद्र और सत्य प्रकाश निवासी रामनगर बाजना थाना नौहझील बताया।

शहर और देहात में पकड़ी जा रही खेप
यह कोई पहला मामला नहीं है। शहर और देहात में कई बार गांजे की खेप पकड़ी गई। इससे पहले भी गांजा पकड़ा जा चुका है। कभी कैंटर तो कभी ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्कर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन माल भेजने और मंगाने वाले पकड़े नहीं गए। इस वजह से गांजे की तस्करी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments