Friday, March 29, 2024
Homeजुर्मदरिंदों ने घर में घुसकर 53 वर्षीय महिला के साथ किया गैंगरेप,...

दरिंदों ने घर में घुसकर 53 वर्षीय महिला के साथ किया गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पिछले 24 घंटे के दौरान गैंगरेप के दो मामले सामने आए हैं। एक मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है जबकि दूसरा मामला गिरंवा थाना क्षेत्र का है। जहां दरिंदों ने शराब के नशे में एक 53 वर्षीय महिला के घर में घुसकर उसे हवस का शिकार बनाया है। इस मामले में पीड़िता की ओर से थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के दो पुत्र परदेश में रहकर काम करते हैं, जबकि पति घटना वाले दिन गांव में ही स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। शनिवार को तड़के गांव के ही तीन व्यक्ति खपरैल तोड़कर मकान के अंदर घुसे और महिला को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जाते जाते आरोपियों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह होने पर पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम
इस मामले में गिरवा थाना इंचार्ज ओम शंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर में जिन आरोपियों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई है। तीनों आरोपियों की उम्र 35 से 45 के बीच बताई गई है। जल्दी ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। दुष्कर्म पीड़िता का स्थानीय महिला चिकित्सालय में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

दो दिन पहले भी हुई ऐसी ही घटना
ठीक इसी तरह से दो दिन पहले ही देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इसी अवधि में तिन्दवारी थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ 9 जून को दूसरे वर्ग के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले की पुलिस द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसका विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने विरोध किया है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments