Homeजुर्मशादी समारोह में चली गोलियां, दुल्हन की बहन की मौत, दो घायल

शादी समारोह में चली गोलियां, दुल्हन की बहन की मौत, दो घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब गोली लगने से दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई वहीं, 2 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक जशरथपुर थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव में शनिवार की सुबह एक शादी समारोह में कन्यादान के समय रंग लगाने की रश्म के दौरान किसी ने बारातियों पर रंग डाल दिया जिससे बाराती-घराती पक्ष में विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ फायरिंग भी होने लगी, जिसमें गोली लगने से दुल्हन की बहन की मौत हो गई वहीं, 2 लोग घायल हो गए दो लोगघायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शादी वाले घर में मातम छा गया इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments