Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedपुलिस हिरासत में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, बेंगलुरु में रेव...

पुलिस हिरासत में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, बेंगलुरु में रेव पार्टी करते पकड़े गए


मुंबई। अभी आर्यन खान का ड्रग मामला शांत भी नही हुआ था। अब एक और बॉलीवुड एक्टर ड्रग विवाद में फंस गये है। आज बात हो रही है बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर की, जो ड्रग्स विवाद में फंस गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाए जाने के बाद उन्हें बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को कथित तौर पर गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां कई संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 6 अन्य लोगों के साथ सिद्धांत कपूर के टेस्ट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सिद्धांत कपूर शक्ति कपूर के बेटे हैं. सिद्धांत की बात करें तो वो कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं जिसमें ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उन्होंने ‘जज्बा’, ‘हसीना पारकर’ और ‘चेहरे’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments