Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेंगे ई-रिक्शा: नितिन कसाना

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेंगे ई-रिक्शा: नितिन कसाना

  • गेष्ट हाउस संचालक लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
  • बिना आईडी धर्माशाला गेष्ट हाउस में यात्री को न  रोकें 

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर बढ़ती ई-रिक्शा की तादात से राहगीर परेशान हैं। इसी के चलते थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने आज से ई-रिक्सा के खिलाफ अभियान चला कर चौकी प्रभारी, हल्का इंचार्जों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गेष्ट हाउस धर्मशाला संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

नितिन कसाना ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर बड़ी तादात में ई-रिक्सों का संचालन हो रहा है। इससे भीड़ में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अब बिना रजिस्ट्रेशन के रिक्सों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर नगर पंचायत के रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्सा ही चलेंगे। मुड़िया मेला पर किसी भी ई रिक्सा को वाईपास मार्ग से अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने गेष्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सभी गेष्ट हाउस संचालक सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित कर लें, बिना आईडी के यात्री को न रुकने दें। इस तरह की अनियमितता मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments