Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृन्दावन आएंगे, निराश्रित महिलाओं से करेंगे...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृन्दावन आएंगे, निराश्रित महिलाओं से करेंगे मुलाकात


मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार 27 जून सोमवार को वृंदावन आ रहे हैं। वे यहां कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रही माताओं से मुलाकात करेंगे और ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जिसकी तैयारियां जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में राष्ट्रपति निराश्रित महिलाओं को संबोधित करने के साथ ही चयनित 15 माताओं के साथ संवाद कर सदन में मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं। राष्ट्रपति आश्रय दनों की 700 माताओं को संबोधित करेंगे। इनमें से चयनित 15 माताओं के साथ संवाद कर सदन में मिल रही सुविधाओ और सरकारी सहूलियत, स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी लेेंगे। सदन के पांच प्रोजेक्ट का संचालन कर रही माताएं अपने हुनर का प्रदर्शन राष्ट्रपति के समक्ष करेंगी। सदन में रहते हुए आत्मनिर्भर बनकर जीवन में आए बदलाव की जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देंगी।

कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में पांच प्रोजेक्ट चलाकर यहां रह रही माताओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की योजना शुरूआत से ही चलाई जा रही है। सदन में ब्रजगंधा प्रोजेक्ट के तहत फूलों से गुलाल, अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र तैयार हो रहा है। अचार बनाना, कंठी- माला, पोशाक व पैकेजिंग का प्रशिक्षण देकर माताओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। हर प्राजेक्अ में 15 माताओं की टीम बनाई गई हैं।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। सदन के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति केाविद कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रही निराश्रित माताओं से मुलाकात करने के बाद ठा. बाकेबिहारी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments