Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 25 जून 2022, शनिवार

आज का पञ्चांग: 25 जून 2022, शनिवार


श्रीगणेशाय नम:


आज शनिवार को आषाढ़ बदी द्वादशी 25:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री मनोरथ द्वादशी , त्रिपुष्कर योग 10:24 से 25:10 तक , स्थिरयोग 25:10 से सूर्योदय तक , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , श्रीमती सुचेता कृपलानी जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस ( वीर चक्र सम्मानित ) , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- द्वादशी – 25:11 तक
  • पश्चात- त्रयोदशी
  • नक्षत्र- भरणी – 10:24 तक
  • पश्चात- कृत्तिका
  • करण- कौलव – 12:10 तक
  • पश्चात- तैतिल
  • योग- धृति – पूर्णरात्रि
  • सूर्योदय- 05:24
  • सूर्यास्त- 19:22
  • चन्द्रोदय- 27:04
  • चन्द्रराशि- मेष – 17:02 तक
  • पश्चात- वृषभ
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:55 से 12:51
  • राहुकाल- 08:54 से 10:38
  • ऋतु- वर्षा
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को आषाढ़ बदी त्रयोदशी 27:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 18:01 पर , विघ्नकारक भद्रा 27:26 से , व्यतीपात महापात 19:03 से 27:35 तक , संत नामदेव पुण्यतिथि (आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी , पंढरपूर – महाराष्ट्र ) , राजर्षि शाहू महाराज या छत्रपति शाहू महाराज जयन्ती , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती (कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 27 जून का भी वर्णन है) , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस , अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस व अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments