Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जल्द शुरू...

भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जल्द शुरू होगा व्यापक सदस्यता अभियान


योगेश त्यागी
आगरा।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत को देश भर में एक अलग पहिचान दी है, अब संगठन की इसी पहिचान को आगे बरकरार रखने के लिए बीकेयू ने संगठन विस्तार की नीतियों पर काम शुरू कर दिया है। दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर बीकेयू की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

बैठक के दौरान संगठन के नवनियुक्त महासचिव राजवीर सिंह जादौन का फूल माला पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने जनपदों में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू करना चाहिए।

इस मौके पर आगरा मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने विद्युत विभाग द्वारा किसानों के साथ मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई बार किसानों की समस्याओं को मांगपत्र के द्वारा अवगत कराया गया है,परन्तु धरातल पर समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इस मौके पर आगरा जिला अध्यक्ष राजवीर लवानियं ने किसानों के साथ टोरंट पावर द्वारा हो रही मनमानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आगरा जनपद में टोरंट किसानों के साथ धोखाधड़ी और लूट कर रहा है,उन्होंने कहा कि संसाधनों के नाम पर टोरंट कर्मचारी किसानो के आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

इस मौके पर रणवीर सिंह,जगदीश परिहार, गजेंद्र गावर,छोटेलाल यादव,विष्णु कटारा,केएस राणा,सावित्री चाहर,कृपाल सिंह,नत्थू सिंह,अतुल शर्मा,चंद्रपाल फौजी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments