Friday, March 29, 2024
Homeजुर्मअग्निपथ योजना को लेकर हुए बवाल का मास्टरमाइंड फौजी निकला, गिरफ्तार

अग्निपथ योजना को लेकर हुए बवाल का मास्टरमाइंड फौजी निकला, गिरफ्तार


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
पिछले दिनों अग्निपथ योजना को लेकर हुए बवाल का मास्टरमाइंड फौजी निकला है। वो पंजाब के फाजिलका जिले की यूनिट की राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। उसने ही इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप बनाया था। इसमें 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अग्निपथ योजना को लेकर 17 जून को आगरा के मलपुरा में बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। हाईवे जाम कर दिया था। रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने सादाबाद निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से पुलिस को वॉट्सऐप ग्रुप की जानकारी हुई थी। इंकलाब जिंदाबाद नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से करीब 300 लोग जुड़े थे। इसमें 20 से 25 ग्रुप एडमिन भी थे।

करौली का निवासी है गुमान
पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि मुख्य ग्रुप एडमिन राजस्थान के करौली निवासी गुमान सिंह हैं। गुमान के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। आगरा पुलिस की रिपोर्ट के बाद सेना ने जवान से पूछताछ की गई थी। मंगलवार को आगरा पुलिस की टीम ने पंजाब से सेना के जवान गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुमान सिंह ने अपने पिता हाकिम की आईडी पर सिम लिया था। अब उसे लेकर पुलिस की टीम आगरा लेकर आ रही है। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुमान का भाई सेना की परीक्षा दे चुका था। उसका अब सेना में सेलेक्शन ना होते देखकर अब आकर में वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काया था। उसे आगरा लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments