Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आय के संसाधनों के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रही गोवर्धन...

आय के संसाधनों के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रही गोवर्धन नगर पंचायत

श्रद्धालुओं पर स्वच्छता कर लगाने पर होगा मंथन


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
नगर पंचायत आय के संसाधनों के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रही है। आय के स्रोत होर्डिंग्स पोल, पार्किंग स्थलों के संचालन की व्यवस्था विप्रा के अधिकारी संभाल रहे हैं। इससे नगर पंचायत को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नगर पंचायत ने आज बोर्ड बैठक बुलाई है। इसमें आय बढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं पर स्वच्छता कर, पार्किंग ठेका लाइसेंस, नामांतरण एनओसी, पशु पैंठ लगाने पर विचार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वच्छता कर पर मनोनीत सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की है। 

शुक्रवार को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुलाने के लिए सभासदों के पास एजेंडा भेजा गया। जिसमें श्रद्धालुओं पर स्वच्छता कर देख मनोनीत सभासद सियाराम शर्मा, उधो सिंह, पवन जैन ने विरोध जताया।  हरिओम शर्मा एड0 ने बताया कि गोवर्धन नगर पंचायत के आय के साधन नहीं हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में होर्डिंग पोल, पार्किंग स्थलों को विप्रा संचालित कर रही है। आय के अभाव में व्यवस्थाओं को संभालने में नगर पंचायत को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नगर पंचायत को ध्यान देना चाहिए। श्रद्धालुओं पर स्वच्छता कर लगाना उचित नहीं है। 

सियाराम शर्मा, मनोनीत सभासद भाजपा ने बताया की नगर पंचायत गोवर्धन ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता कर वसूलने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई है। श्रद्धालुओं को सुविधा देनी चाहिए, उनसे वसूली करना निंदनीय है। पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओ से कहीं पर स्वच्छता कर वसूली नहीं होती है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments