Tuesday, May 21, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज समारोह

श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज समारोह



मथुरा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान श्री गिर्राज महाराज कॉलेज में दिनांक 30 जुलाई 2022 को प्रति वर्ष की भाँति श्रावण मास में आने वाला हरियाली तीज पर्व महाविद्यालय में भारतीय रीति रिवाजों व परम्परागत तरीके से महाविद्यालय की B.Ed., B.Com. व B.Sc. की छात्राओं द्वारा बड़े जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इसमें छात्राओं द्वारा मैंहदी प्रतियोगिता, श्रावण मास के बृज लोक गीत व नृत्य का आयोजन किया गया।


यह पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तीज को उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश हरियाणा आदि राज्यों में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु व पुत्र प्राप्ति के लिए बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।


इस पर्व का शुभारम्भ महाविद्यालय की चेयरमैन श्रीमती अनुराधा शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया था। सभी उपस्थित छात्राओं द्वारा मैंहदी लगाने की रस्म के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।


श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज को मनाने का कारण, महत्व व धार्मिक आस्था को विस्तार पूर्वक छात्राओं को सम्बोधित किया। तदुपरान्त मैंहदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को उनकी सुसज्जित अनेकों कलाकृतियों का निष्पक्ष अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ छात्राओं में प्रथम स्थान बीएड की छात्रा खुशबू ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बी0कॉम0 1st Year, 2nd Semester की छत्रा दीप्ती ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान बी0एस0सी0 की खुशबू और टीना ने प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरूस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित कर उपस्थित सभी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि आप सभी ने बहुत सुन्दरतापूर्ण मैंहदी लगाई है। मैं आप सभी को तहेदिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूँ और आपको हमेशा इन धार्मिक परंपराओं को बडे जोश, उत्साह व रीति रिवाजों से मनाना चाहिए। हमारे सभी त्यौहारों के पीछे कोई न कोई धार्मिक भाव व मान्यता होती है। अपनी संस्कृति की पुनरावृत्ति के लिए हमें भविष्य में बढ़चढ़कर भाग लेना होगा।

कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय की श्क्षिका प्रो बिन्दु सिंह, प्रो प्रिया गोस्वामी, प्रो मुक्ति दुहान, प्रो चंचल शर्मा, आरती शर्मा, राजकुमारी रूहेला और मिनिकंचन, छाया पचौरी आदि ने उत्साह पूर्वक आयोजन का संचालन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments