Saturday, April 27, 2024
Homeजुर्मसिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर देदी जान, गोली सिर को...

सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर देदी जान, गोली सिर को पार कर छत से टकराई


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
यमुना पार के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट बिहारी कुंज कॉलोनी निवासी कुबेर सिंह यादव उम्र 59 वर्ष पुत्र महाराज सिंह यादव मुख्य निवासी गांव राजा का नगला थाना भरतना इटावा ने 4 अगस्त की रात्रि साडे 3 बजे अपनी लाइसेंसी राइफल से कुबेर यादव ने सिर में गोली मारकर हत्या कर ली। मृतक ट्रैफिक लाइन में मुख्य आरक्षी पोस्ट पोस्ट पर तैनात थे।

मृतक की तीन बेटियां हैं आरती, पूजा, ज्योति और एक बेटा है मानवेंद्र सिंह यादव जोकि इंजीनियर है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि मृतक कुबेर सिंह यादव कमरे में मृत पड़े थे, जोकि अपनी सरकारी लाइसेंसी रायफल से गोली मारी थी। गोली सिर को पार करके छत से टकराई। सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी विनोद कुमार यादव तत्काल में फोर्स के पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments